ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश भोपाल शिक्षकों के लिए, जल्द होगा वेतन-मानदेय का भुगतान, राशि आवंटित

मध्यप्रदेश शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, जल्द होगा वेतन-मानदेय का भुगतान, राशि आवंटित, आदेश जारी, खाते में बढ़ेगी राशि राज्य के शिक्षकों को जल्द वेतन भुगतान का लाभ मिलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राशि का आवंटन किया गया है। By कलश तिवारी- November 29, 2022 Guest Teachers Salary : राज्य के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे अतिथि शिक्षकों को मानदेय का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए राशि का आवंटन कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। recommended by ALPHA HAIR OIL भारत का नं 1 तेल जो बालों को फिर से सिर्फ एक हफ्ते में उगाता है और जानें प्रदेश के सागर जबलपुर जिले के शासकीय स्कूल में पढ़ा रहे अतिथि शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा। अपर संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आवंटन आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि खुरई मालथौन, राहतगढ़, सागर, देवरी ब्लॉक, जबलपुर, बीना, जैसीनगर के अतिथि शिक्षकों के लिए आवंटन की मांग की गई थी। जिसके लिए आवंटन राशि जारी कर दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2021 22 के लिए इसे जारी किया गया है। राशि का आवंटन जबलपुर जिले में शैक्षणिक सत्र 2022- 23 के लिए अतिरिक्त मांग को देखते हुए 46 लाख 92 हजार 100 रुपए की राशि जारी की गई है। इसके अलावा सागर जिले के बीना ब्लॉक के लिए 5 लाख रूपये की राशि दी गई है। इसके अलावा जयसिंह नगर के लिए 12 लाख 34 हजार 800 रुपए की राशि आवंटित की गई है। केसली के लिए 6 लाख 62 हजार 864 रुपया, खुरई के लिए 2 लाख रुपए, माल्थोन के लिए 19 लाख 90 हजार, राहतगढ़ के लिए 25 लाख रुपए, सागर के लिए तीन लाख और देवरी के लिए 4 लाख 27 हजार 400 रुपए की राशि आवंटित की गई है। नियम और निर्देश आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आवंटित राशि अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान हेतु जारी की गई है। मानदेय भुगतान ऑनलाइन बिल जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त स्वीकृति के आधार पर ही किया जाना चाहिए। संचालनालय द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश के अनुसार आहरण किया जाना सुनिश्चित हो। नियम विरुद्ध भुगतान करने पर आहरण संवितरण अधिकारी और लेखापाल के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आवंटित राशि के बाद अब अतिथि शिक्षकों के खाते 20-25 रूपए आऐगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button