ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
हरियाणा

PNB व SBI अकाउंट्स से 7 ट्रांजैक्शन; बहू ने दी पुलिस को शिकायत

रोहतक: धोखाधड़ी का प्रतीकात्मक चित्रहरियाणा के रोहतक में एक महिला के 2 बैंक खातों से कुल 12 ट्रांजैक्शन करके कुल 95 हजार 998 रुपए की धोखाधड़ी की गई है। फोन पर पैसे कटने का SMS आया देख कर पीड़िता को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।रोहतक के प्रीत विहार की बिंदू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी सास चंद्रावली देवी और परिवार के साथ रहती है। उसकी सास चंद्रावली देवी के 2 बैंक खाते हैं। एक खाता पंजाब नेशनल बैंक डीघल में और दूसरा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया काठमंडी रोहतक में हैं। वह अपनी सास के खाते से लेनदेन स्वयं करती है।फोन पर SMS देखकर मिली जानकारीबिंदू ने कहा कि 23 अक्टूबर को उसने अंतिम बार अपनी सास के SBI के खाते का इस्तेमाल किया था। लेकिन 10 नवंबर को उसने अपनी सास का मोबाइल फोन देखा तो उस पर SMS आए हुए थे। जिसके बाद पता चला कि उसकी सास के PNB व SBI के दोनों खातों से रुपए निकाले हुए हैं।रोहतक का शिवाजी कॉलोनी पुलिस थानाPNB से 5 व SBI से 7 ट्रांजैक्शनउन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 5 ट्रांजैक्शन में 10000, 9999, 10000, 9999, 10000 रुपए निकाले गए हैं। वहीं SBI के खाते से 7 ट्रांजैक्शन करके 10000, 2000, 10000, 2000, 10000, 2000, 10000 हजार रुपए निकाले गए हैं। उनके साथ धोखाधड़ी करके ये ट्रांजैक्शन की गई हैं।95 हजार 998 रुपए की धोखाधड़ीउन्होंने कहा कि उसके दोनों खातों से 95 हजार 998 रुपए की धोखाधड़ी की गई है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई और धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। रोहतक के शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button