ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

खंडवा में तलाकशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

खंडवा। शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। करीब दो साल तक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मामला मोघट थाना क्षेत्र का है। बुधवार को एक महिला ने मोघट थाने में गुलमोहर कालोनी निवासी रिजवान पुत्र मोहम्मद रईस की शिकायत की।

पुलिस के अनुसार करीब एक माह पहले रात में महिला के साथ बड़ी आबना नदी के पुल पर रिजवान ने विवाद किया था। उसके दो मोबाइल छीनकर वह भाग गया था। इस दौरान राहगीरों ने सूचना देकर पुलिस को को बुला लिया था। महिला के पुल से कूदने की बात सामने आई थी।

इसके बाद युवती थाने पहुंची। उसका कहना है कि रिजवान ने उसे कहा कि वह उसके साथ शादी कर लेगा। उसकी एक पत्नी है लेकिन इसके बाद भी वह उसके साथ शादी कर लेगा।

लेकिन इसके बाद उसे पता चला की रिजवान की दुसरी पत्नी भी है। रिजवान ने उसे कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा। मोघट टीआइ बृजभुषण हिरवे ने बताया कि आरोपित रिजवान के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। रिजवान की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button