ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
ग्वालियर

ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा ढाई लाख रुपये का नकली मावा

ग्वालियर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे द्वारा लगातार मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री और सप्लाई करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस बीच ग्वालियर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि ग्वालियर बस स्टैंड से मिलावटी पाउडर युक्त मावा अन्य दूसरे राज्यों में ग्वालियर से भेजा जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ग्वालियर बस स्टैंड पर पहुंची और यहां जांच पड़ताल के बाद करीबन 21 डालिया मिलावटी मावा एक बस से बरामद किया है। मावा की डलिया में कुल 800 सौ किलो मावा भरा हुआ था जिसकी कीमत 2 लाख 52 हजार रुपए बताई जा रही है। यह मिलावटी मावा ग्वालियर से दूसरे शहरों को भेजा जाना था लेकिन उससे पहले क्राइम ब्रांच को सूचना मिल गई थी। जिसके बाद ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने खाद्य विभाग जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को सूचना दी थी और क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के दौरान अन्य प्रशासनिक संस्थाएं भी मौजूद रहीं। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर जा पहुंचे। जहां पड़ताल के बाद मावा के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। पूछताछ में पता चला था कि यह मावा भिंड से किसी व्यक्ति द्वारा ग्वालियर भेजा गया था। उसके बाद से अन्य शहरों में सप्लाई होने वाला था। अब पुलिस भिण्ड से मावा भेजने उस व्यक्ति की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी राजेश दंडौतिया का कहना है कि सूचना मिली थी कि एक बस में नकली मावा बाहर भेजा जा रहा है। जिसके आधार पर एक बस की तलाशी लेने पर मावे की 21 डलिया मिली थी। जिसकी सूचना देकर खाद्य विभाग को मौके पर बुलाया गया था विभाग के अधिकारियों ने मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। यह मावा भिण्ड से किसी व्यक्ति द्वारा ग्वालियर से भेजा जा रहा था जिसकी तलाश की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button