ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल में इलाज कराने आई महिला को नशे में धुत डॉक्टर ने पीटा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अस्पताल (मेडिकल कॉलेज और अस्पताल) में नशे में धुत एक डॉक्टर ने महिला मरीज की पिटाई कर दी। ड्यूटी पर तैनात आरोपी डॉक्टर ने महिला के गाल पर थप्पड़ ही थप्पड़ मारे और उसके बाल नोचे। जानकारी के मुताबिक, गेरवानी गांव निवासी सुखमती की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ने पर वह अपने बेटे श्याम कुमार के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान कैजुअल्टी ड्यूटी पर मौजूद एक डॉक्टर ने सुखमती को स्ट्रेचर पर लिटाया और फिर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। आरोपी डॉक्टर ने महिला के गाल पर कई थप्पड़ा मारे और बाल भी नोचे। इस दौरान उसके बेटे ने आपत्ति जताई तो डॉक्टर ने उसे चुप करा दिया।

इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन भी हरकत में आ गया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर की पहचान की गई। कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ अविनाश मेश्राम ने बताया कि शुरुआती तौर पर डॉक्टर को नोटिस दिया गया है। मामला काफी गंभीर है। डॉक्टर का पक्ष आने के बाद इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। दोषी डॉक्टर को बख्शा नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि अस्पताल में पहले भी ऐसा मामला आ चुका है।

Related Articles

Back to top button