ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
छत्तीसगढ़

विधायक मनोज मंडावी के निधन के बाद खाली हुई थी सीट, 5 दिसंबर को होंगे मतदान

कांकेर: छ्त्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से आज नामांकन शुरू हो जाएगा। विधानसभा चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशी कुछ ही देर में नामांकन फॉर्म लेंगे। बताया जा रहा है कि, इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मैदान पर उतरे हैं। हालांकि, दोनों पार्टी की तरफ से टिकट अभी निर्धारित नहीं की गई है।दरअसल, कुछ दिनों पहले ही विधायक मनोज मंडावी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जिसके बाद से यह सीट खाली थी। इस सीट के लिए 5 दिसंबर को चुनाव होंगे वही 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। बताया जा रहा है कि इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की लाइन लगी है।कांग्रेस से मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी, वीरेश ठाकुर समेत अन्य की दावेदारी है तो वहीं भाजपा से ब्रह्मानंद नेताम, देवलाल दुग्गा समेत अन्य ने भी दावेदारी पेश की है। हालांकि, दोनों पार्टी की तरफ से अभी टिकटों का ऐलान नहीं हुआ है।यह भी जानिएसीट – भनुप्रतापपुर (क्रमांक-80)नामांकन की तारीख – 10 से 17 नवंबरनाम वापसी – 21 नवंबरचुनाव- 5 दिसंबरकुल मतदाता- 1,95,678पुरुष मतदाता- 95186महिला मतदाता – 100491

Related Articles

Back to top button