ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

SDM ने लिया तैयारियों का जायजा; 4 जिलों के युवा लेंगे भाग

भिवानी: भिवानी के भीम स्टेडियम में सेना भर्ती रैली की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे एडीएम व अन्य अधिकारी।हरियाणा के भिवानी में 12 से 15 नवंबर तक सेना की भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भीम स्टेडियम में इस रैली को लेकर सेना व प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भर्ती रैली में भिवानी के साथ चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़ ओर रेवाड़ी जिलों के युवा भाग लेंगे।भिवानी के एसडीएम एवं सेना भर्ती के जिला नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल ने गुरुवार को भीम स्टेडियम में सेना भर्ती रैली स्थल का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि 12 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 18 नवंबर को अग्रिवीर जनरल डयूटी के पद हेतू तोशाम, बवानी खेड़ा, लोहारू, दादरी, बाढड़ा, बहल और 19 नवंबर को भिवानी व सिवानी के युवा भाग लेंगे।भर्ती रैली को लेकर सुविधाएं और प्रबंधों की जानकारी लेते हुए।22 नवंबर को अग्रिवीर क्लर्क या स्टोर कीपर पद के लिए भिवानी जिले से सभी तहसीलों के युवा और 23 नवंबर को अग्रिवीर तकनीकी पद के लिए भिवानी जिला के सभी तहसीलों के युवा भाग लेंगे। 24 नवंबर को अग्रिवीर ट्रेड्समैन पद के लिए भिवानी जिला के सभी तहसीलों के युवा भाग लेंगे।एसडीएम ने बताया कि रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ केवल आवश्यक दस्तावेज ही रैली स्थल पर ले जाने की इजाजत दी जाएगी। कोई भी व्यक्ति अपने साथ कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन ले कर रैली में भाग नहीं ले सकता। उन्होंने स्टेडियम परिसर के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था का भी विस्तार से जायजा लेकर इस बारे संबंधित विभाग को निर्देश दिए। इस मौके पर भर्ती प्रबंधक आनंद सांकले, जिला खेल अधिकारी जेजी बेनर्जी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button