ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

ग्रीन एनर्जी के महत्व को बताया, मंत्री रामकेश निषाद ने छात्र-छात्राओं की सराहना की

बांदा: बांदा में केसीएन आईटी के आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने नवाचार कौशल प्रदर्शनी में शामिल हुए। वे विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट मॉडल के माध्यम से एक्सप्रेस-वे एवं हाईवे के किनारे की स्थित स्ट्रीट लाइट को जलाकर ऊर्जा का संचालन करने और इसके जरिए ग्रीन एनर्जी के महत्व को बताया। जिसे देखने के बाद जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने छात्र-छात्राओं की सराहना की।जनपद में संचालित राजकीय व निजी संस्थानों के अनुदेशक व छात्रों में नवाचार रचनात्मकता की आवश्यकता को समझते हुए संयुक्त निदेशक के निर्देश पर बुधवार को एमएसडी निजी आईटीआई में नवाचार कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें केसीएनआईटी के इलेक्ट्रीशियन एवं फीटर टेड्र के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया।इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने छात्रों के प्रस्तुतिकरण को सराहा और इलेक्ट्रिशियन के छात्र आदित्य सिंह, देवेन्द्र कुमार, नवेन्द्रजीत, नीलेश, अभिषेक कुमार एवं प्रिंस द्वारा निर्मित पीजोइलेक्ट्रिक जनरेटर व सोलर पैनल के द्वारा ऊर्जा एकत्र करके एक्सप्रेस-वे एवं हाइवे के किनारे की स्ट्रीट लाइट को जलाकर ऊर्जा का संचालन करना भविष्य में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में उपयोगी बताया। फिटर की छात्रा ललिता प्रजापति, निगहत परवीन, साकेत गुप्ता, आदर्श मिश्रा, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, एवं भरत द्वारा निर्मित विण्ड एनर्जी से न्यूमेटिक पावर प्लांट से ट्यूब लाइट का उत्पादन पर्यावरण के क्षेत्र में उपयोगिता को दर्शाता है।ये लोग रहे मौजूदइस दौरान संयुक्त निदेशक मृदुल कुलश्रेष्ठ, फोरमैन प्रेम कुमार, तथा संस्थान के प्रधानाचार्य समरजीत सिंह व प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर, राजेन्द्र प्रसाद सैनी, आशीष साहू, शिवानी गुप्ता, अम्बुज अवस्थी व प्रांजुल अवस्थी उपस्थित रहे और सभी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।छात्रों ने अपने हुनर का किया प्रदर्शन।ये लोग रहे मौजूदइस दौरान संयुक्त निदेशक मृदुल कुलश्रेष्ठ, फोरमैन प्रेम कुमार, तथा संस्थान के प्रधानाचार्य समरजीत सिंह व प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर, राजेन्द्र प्रसाद सैनी, आशीष साहू, शिवानी गुप्ता, अम्बुज अवस्थी व प्रांजुल अवस्थी उपस्थित रहे और सभी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button