ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
पंजाब

AAP नेता और शहर के एक मशहूर उद्योगपति के खंगाले जा रहे दफ्तर-घर

जालंधर: जालंधर के टैगौर नगर में वह घर जहां पर सर्च चल रही है। बाहर केंद्रीय बल के जवान खड़े हैं।पंजाब के जालंधर शहर में सुबह-सुबह आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने दो स्थानों पर अपना सर्च अभियान चलाया है। Income Tax की टीम ने सुबह-सुबह शहर के एक फेमस उद्योगपति और उसके खासमखास सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के नेता के घरों और दफ्तरों में दस्तक दी है। दोनों के घरों और दफ्तरों में पहुंचने के बाद Income Tax के अधिकारियों ने घरों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।पता चला है कि दोनों नेताओं के खाते और बिजनेस का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। जिस आम आदमी पार्टी के नेता के घर और ज्योति चौक, टैगोर नगर के पास स्थित दफ्तर-घर में Income Tax के अधिकारियों ने सर्च अभियान चलाया है उसके दिल्ली में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ सीधे संबंध हैं।इसी बीच यह भी पता चला है कि Income Tax के अधिकारियों की टीमों जिन्होंने जालंधर में सर्च अभियान चलाया है वह लुधियाना और श्रीनगर से आई हैं। स्थानीय स्तर पर किसी भी अधिकारी को इसकी सूचना तक नहीं है। केंद्रीय एजेंसी सर्च अभियान चलाने के लिए अपने साथ पंजाब पुलिस को लाने की बजाय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को साथ लेकर आई है।

Related Articles

Back to top button