ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन

मुंबई : राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा अभियान महाराष्ट्र पहुंच चुका है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन इन सब के बीच एक दुखद खबर भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान तिरंगा ले जा रहे कांग्रेस सेवा दल के नेता कृष्ण कुमार पांडेय का निधन हो गया। पांडे कांग्रेस के सेवा दल के महासचिव थे, कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पांडे मार्च के दौरान गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि पांडे दिग्विजय सिंह के साथ हाथ में तिरंगा लेकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान वे गिर गए । उन्हें एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया लेकिन सबसे दुख की बात है कि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह एक कट्टर कांग्रेसी थे और नागपुर में आरएसएस से भिड़ते थे। यह सभी भारत जोड़ो यात्रियों के लिए सबसे दुखद क्षण है।

राहुल गांधी ने जताया शोक
भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पांडे के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुखद है। मैं उनके प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

Related Articles

Back to top button