ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

काबुल में पाकिस्तानी दूतावास पर हमले में शामिल संदिग्ध गिरफ्तार

काबुल| काबुल में शीर्ष पाकिस्तानी राजनयिक उबैद-उर-रहमान निजामानी की हत्या के प्रयास में शामिल संदिग्ध को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले, काबुल में दूतावास के परिसर में निशाना बनाकर किए गए हमले में निजामनी बाल-बाल बच गए थे।

जियो न्यूज ने बताया कि राजनयिक की सुरक्षा के दौरान हमले में एक सुरक्षा गार्ड सिपाही इसरार मोहम्मद घायल हो गया।

राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध पास की एक इमारत की 8वीं मंजिल पर रह रहा था और उसने उसी मंजिल के तीन कमरों में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाए थे। जब अफगान सुरक्षा अधिकारी इमारत में पहुंचे तो संदिग्ध ने भागने की कोशिश की। हालांकि, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सुरक्षा अधिकारियों ने संदिग्ध के कब्जे से एक एके-47 राइफल, एक लंबी दूरी की स्वचालित राइफल, एक स्नाइपर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। राजनयिक सूत्रों ने जियो न्यूज को बताया कि पुलिस ने एक अन्य संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है।

इस बीच, हमले में घायल हुए सुरक्षा गार्ड को पेशावर भेज दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि मोहम्मद सादिक ने कहा था कि काबुल में राजदूत की हत्या के प्रयास के बाद पाकिस्तान सरकार अपने राजनयिकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराएगी।

Related Articles

Back to top button