ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
हरियाणा

ANC में तैनात है आरोपी ASI; राजस्थान से सप्लाई करने आए था तस्कर; CIA GRP की कार्रवाई

अंबाला; अंबाला एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात ASI को CIA GRP ने नशे के साथ काबू किया है। मूलरुप से कुरुक्षेत्र के भिवानी खेड़ा निवासी ASI निरंजन सिंह के कब्जे से 250 ग्राम अफीम बरामद की है। इसके साथ ही CIA ने अफीम की सप्लाई देने पहुंचे राजस्थान के शिव नारायण को भी दबोच है।CIA दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, ASI निरंजन सिंह अंबाला CIA-1 व 2 सहित कई पुलिस थानों में सेवाएं दे चुके हैं।आरोपी ASI ने दौड़ाई गाड़ीदोनों आरोपियों को काबू करने के लिए CIA GRP की टीम ने कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। CIA टीम को देख आरोपी ASI ने गाड़ी दौड़ा मौके से भागने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, ASI ने GRP मुलाजिमों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। बताया किया कि एग मुलाजिम को गाड़ी में टक्कर भी लगी, लेकिन CIA ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।राजस्थान से मंगवाई थी अफीमपुलिस के मुताबिक, ASI निरंजन सिंह ने राजस्थान से यह अफीम मंगवाई थी। बताया गया कि जिला झालावाड़ के गांव करावान निवासी कृपाल सिंह नशे की तस्करी करता है, जो हरियाणा के साथ-साथ पंजाब में भी नशे की सप्लाई करता है।CIA GRP ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाईGRP CIA इंचार्ज SI जोगिंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शिव नारायण अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर नशीला पदार्थ सप्लाई करने आ रहा है। उनकी टीम पूरी तरह से सतर्क थी। जैसे ही नशा तस्कर स्टेशन के एंट्री गेट के पास गाड़ी लेकर आया तो टीम ने उसका पीछा किया।बताया कि ASI निरंजन सिंह ने खुद के बचाव के ल‌िए गाड़ी दौड़ाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी टीम को आरोपियों को काबू कर लिया। GRP दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेगी।

Related Articles

Back to top button