ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

31 अक्टूबर को सीवल में वारंट तामिली के दौरान वनकर्मियों पर किया था पथराव

बुरहानपुर: सीवल में 31 अक्टूबर को सर्च वारंट तामिल कराने पहुंची वन विभाग की टीम पर पथराव करने वाली 19 महिलाओं को पुलिस ने घटना के सातवें दिन गिरफ्तार कर लिया। यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।नेपानगर वन विभाग रेंजर पराग गुप्ता ने थाने में लिखित शिकायत की थी कि 31 अक्टूबर को वन विभाग की टीम महिला स्टाफ के साथ ग्राम सीवल में प्रताप पिता छगन बारेला के यहां सर्च वारंट तामिल कराने पहुंची थी। इस दौरान उसकी पत्नी अनीता ने वारंट तामीली से इनकार करते हुए आसपास के महिलाओं को जमा कर लिया और 30-35 महिलाओं ने एकमत होकर अश्लील शब्द कहते हुए वन विभाग की टीम पर पथराव कर दिया। नेपानगर थाने में आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।सूबेदार के नेतृत्व में आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार करने पहुंची टीमएसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की। रविवार सुबह सूबेदार राधा यादव के नेतृत्व में टीम ग्राम सीवल पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार महिलाओं को न्यायालय में पेश कर खंडवा जिले भेजने की तैयारी की जा रही है।इन महिलाओं को किया गिरफ्तार- अनीता पति प्रताप बारेला, नवाबाई पति गगन, मीराबाई पति सुरसिंग भिलाला, दिनका बाई पति रेमलिया, मंजू पति हीरालाल, अनीता पति रघुनाथ बारेला, निर्मला पिता जयसिंह, कविता पति रायसिंह मुजाल्दे, फूलवंती पति गोरेलाल, बाली बाई, सुरमा बाई पति पटलिया, आरती पति बलाटिया, बसंती पति सुडिया बारेला, ललिता पति शंकर सोलंकी, छेतू बाई पति जंगलिया बारेला, सुशीला पति राजेश भिलाला, सुनीता पति जग्गू बारेला, सुरली पति ईर सिंह बारेला, मीना पति बबलू निवासी ग्राम सीवल नेपानगर को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button