ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

गुलाबी ठंड में शहर की सड़कों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सतनाम वाहेगुरु का सुमिरन

आगरा: आगरा में रविवार को श्रीगुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकालते श्रद्धालु।श्रीगुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के मौके पर आज सुबह शहर में प्रभात फेरियां निकाली गईं। फेरी में गुरुओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गुरु नानक नाम लेवा संगतों द्वारा श्रीगुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर खुशी व्यक्त की गई।गुरुद्वारा कलगीधर से आरंभ हुई प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु।सिख धर्म के पहले गुरु श्रीगुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर उत्साह और उमंग का माहौल है। रविवार सुबह झूलेलाल मंदिर, बलकेश्वर से प्रभातफेरी निकली। समापन गुरुद्वारा साहिब विजय नगर कॉलोनी पर हुआ। फूलों से सजे रथ पर सुशोभित श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की सरपरस्ती में पंच प्यारों और उसके आगे पंथ के निशान साहिब के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब चल रहा था। श्रद्धालु जल से मार्ग की सफाई करते हुए पुष्पवर्षा करते दिखे। वाहेगुरु का शुकराना करते हुए गुरु नानक नाम लेवा संगत ने अमृतवेला में प्रभात फेरी निकाली। प्रधान महेंद्र सिंह, वीर महेंद्र पाल सिंह, गुरमीत सेठी ,गुरमुख वयानी, श्याम मोहनानी, कुलदीप सिंह भोजवानी ,बबलू वयानी, रोहित कतियाल, अशोक कोटवानी, संजय टिहलानी, मोहित कतियाल ,अमर नागरानी, संजय लूथरा, किशोर, मोहित, नरेश, नवीन, गुरदीप लूथरा आदि शामिल हुए।प्रभात फेरी में कीर्तन करते हुए चलते श्रद्धालु।प्रभात फेरियों का पुष्पवर्षा से स्वागतगुरद्वारा कलगीधर सदर बाजार से श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की फूलों से सजी पालकी पंच प्यारों की अगुवाई में निकली। सतनाम वाहेगुरु- सतनाम वाहेगुरु के सुमिरन करते हुए संगतों का सैलाब उमड़ पड़ा। फूलों से सजी पालकी के आगे पंच प्यारों की छटा देखते ही बन रही थी। प्रभात फेरियों का जगह- जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। अकाल पुरख के वीरों ने आतिशबाजी की। आगरा के समूह गुरुद्वारे नगर कीर्तन के रूप में गुरुद्वारा सदर बाजार, नौलक्खा से सौदागर लाइन मार्ग होते हुए गुरुद्वारा कलगीधर सदर बाजार पहुंचे। यहां गुरुद्वारा वाहेगुरू नाम की स्वर लहरियों से गुंजायमान हो उठा। ज्ञानी अमरीक सिंह द्वारा गुरु की अरदास के बाद धर्म प्रेमीयों को प्रसाद वितरण किया गया।पुष्पों से सजी श्रीगुरु नानक देव की झांकी के आगे चलते पंच प्यारे।गुरु का सरोपा पहनाकर किया स्वागतकार्यक्रम में एसडीएम सदर दीपक पाल सिंह का गुरु का सरोपा पहनाकर स्वागत किया। गुरुद्वारा गुरु का ताल के ग्रंथी हरवंश सिंह, मास्टर गुरनाम सिंह, गुरद्वारा मिट्ठा खुह भाई हरजोत सिंह, गुरुद्वारा माईथान कंवलजीत सिंह ,गुरुद्वारा मधु नगर अरजिंदर पाल सिंह ,गुरुद्वारा काछीपुरा अमोलक सिंह, गुरुद्वारा शहीद नगर हरपाल सिंह, गुरुद्वारा सदर बबलू अर्सी, गुरुद्वारा बुंदू कटरा, अखंड कीर्तनी जत्था जसपाल सिंह, समाजसेवी बंटी ग्रोवर, गुरु सेवक श्याम भोजवानी शामिल हुए। गुरुद्वारों के प्रधान साहिबानों, संस्थाओं, गुरु रूप संगत का मुख्य सेवादार रमन साहनी समूह, गुरुद्वारा कलगीधर प्रबंधक कमेटी सदर बाजार पर गुरु का सरोपा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।प्रभातफेरी में संकीर्तन करते हुए सिख समाज के श्रद्धालु।

Related Articles

Back to top button