ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भाजपा की सियासी सफलता का श्रेय भी दिया कार्यकर्ताओं को, पदाधिकारियों की ली मैराथन बैठक

जबलपुर: अगले साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा भारतीय जनता पार्टी चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ भाजपा के क्षेत्र संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने जबलपुर में पार्टी पदाधिकारियों से साथ मैराथन बैठक की। क्षेत्र संगठन महामंत्री बनने के बाद वो पहली बार जबलपुर पहुंचे थे , अजय जामवाल ने संभागीय भाजपा कार्यालय में पार्टी की बैठक ली जिसमें उन्होंने 2 घण्टे तक एक-एक कार्यकर्ता से बात की।अजय जामवाल ने भाजपा की सियासी सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया और उन्हें बेहतर काम करने के टिप्स भी दिए। अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए अपने बूथ को, मजबूत बनाने के काम में जी जान से जुट जाने के निर्देश भी दिए। जबलपुर में भाजपा के जिला अध्यक्ष ने जामवाल के इस दौरे को कार्यकर्ताओं को उत्साह से भरने वाला बताया और कहा कि जामवाल, सिवनी में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग में भी शामिल होने रवाना हो गए।अजय जामवाल की बैठक भाजपा संभागीय कार्यालय में हुई जिसमें सांसद राकेश सिंह ,पूर्व मंत्री शरद जैन ,पूर्व मंत्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू ,पूर्व मंत्री अंचल सोनकर ,विधायक नंदनी मरावी ,विधायक अशोक रोहाणी ,विनोद गोटियां , पूर्व महापौर प्रभात साहू ,पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले ,नगर अध्यक्ष जी.एस ठाकुर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button