ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

5 बदमाश गिरफ्तार, धनतेरस के दिन लूट के बाद हथौड़े से कूचा था सिर

जालौन: पुलिस की गिरफ्त में व्यापारी की हत्या के पांच आरोपी।जालौन में धनतेरस की रात गल्ला व्यापारी की बदमाशों ने लूट के बाद हत्या कर दी थी। साथ ही व्यापारी के शव को हत्यारे दुकान में फेंक कर भाग गए थे। इस ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को सर्विलांस और एसओजी टीम की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।22 अक्टूबर की रात जालौन के मोहल्ला चौधरियाना निवासी गल्ला व्यापारी वीरेंद्र कुमार चौरसिया की सिर कुच कर हत्या की गई थी। बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से 10 हजार से अधिक रुपए लूट लिए थे। भाई श्याम जी चौरसिया ने अज्ञातके खिलाफ मुूकदमा दर्ज करवाया था। जिसकी जांच पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सीओ सर्विलांस और एसओजी टीम के साथ जालौन पुलिस कर रही थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाले जालौन के जोसियाना निवासी छोटू त्रिवेदी उर्फ आशुतोष पुत्र रामकुमार, बिहारी सोनी उर्फ प्रिंस पुत्र मोहन सोनी निवासी फर्दनवीस, आदित्य पटेल पुत्र चेतन कुमार निवासी भवानीराम, मोहित बाथम पुत्र स्वर्गीय सुरेश चंद्र निवासी घुआताल और शिवपूजन राजपूत उर्फ शिवा पुत्र भीमसेन राजपूत निवासी चौधरियाना को जालौन के परतापपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।जुआ खेलने के लिए नहीं थे पैसे, इसलिए की लूटपुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि छोटू त्रिवेदी का घटना के 15 दिन पहले गल्ला व्यापारी वीरेंद्र चौरसिया से विवाद हुआ था। विवाद को लेकर यह हत्या की गई। बताया कि सभी आरोपी जुआ खेलने के आदी थे। दीपावली के समय इनके पास जुआ खेलने के लिए रुपए नहीं थे। इसीलिए सभी एक साथ धनतेरस की रात को बाइक से घूमकर लूट की योजना बना रहे थे। औरैया रोड पर कन्हैया होटल के आगे वीरेंद्र चौरसिया को दुकान पर अकेले देखा तो वह लूटने के इरादे से उसकी दुकान में जा घुसे। उसका बैग छीन लिया। इसी दौरान शिवपूजन ने पास में ही रखा हथौड़ा वीरेंद्र के सिर पर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button