ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
छत्तीसगढ़

मधुमक्खियों के खौफ, पिछले 3 दिनों में 15 लोगों पर किया हमला

कोरबा: जिले के आदिवासी बाहुल्य गांव नकटीखार में पिछले कुछ दिनों से मधुमक्खियों की दहशत बनी हुई है। मधुमक्खियां लोगों पर भी हमला कर रही हैं, जिससे गांव के लोग परेशान हैं।जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर नकटीखार गांव में लोग सड़क पर आग जलाकर रख रहे हैं, ताकि मधुमक्खियों से बचाव हो सके। लोगों ने बताया कि गांव के पास पेड़ पर मधुमक्खियों के कई छत्ते हैं। यहां बार-बार एक गिद्ध आता है और मधुमक्खियों के छत्ते को तोड़ देता है। ऐसे में जब मधुमक्खियां भी प्रतिक्रिया देती हैं, तो स्थिति भयावह हो जाती है। मधुमक्खियां लोगों पर भी हमला कर देती हैं।

मधुमक्खियों के हमले से पिछले 3 दिनों में करीब 15 लोग घायल हो चुके हैं। जैसे ही लोग घर से निकलते हैं, मधुमक्खियां उन पर हमला कर देती हैं। ऐसे में ग्रामीणों को सोचना पड़ रहा है कि आखिर वे घर से बाहर कैसे निकलें कि मधुमक्खियों से बचे रहें। गांव में जगह-जगह धुआं किया जा रहा है, साथ ही लोग कंबल और हेलमेट पहनकर भी घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसके बावजूद भी उनका बचना मुश्किल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button