ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

लापता किशोर का गांव के बाहर मिला शव 24 घंटे से गायब था, नाले में उतराता मिला;जांच में जुटी पुलिस

श्रावस्ती जनपद में 30 अक्टूबर को सुबह अपने घर से निकला एक किशोर लापता हो गया था। जिसकी परिवार के द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी लेकिन रिश्ते नाते कहीं पर कोई सुराग नहीं लग रहा था। आखिरकार देर शाम गांव के पास मौजूद नाले में किशोर का शव उतराता दिखाई दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर पीएम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना के चलते परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में सनसनी फैल गई है।

बताते चलें कि श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव का पूरा मामला है। जहां पर श्रीमती राजकुमारी का पुत्र शुभम जिसकी उम्र करीब 14 साल की बताई जा रही। गांव में ही कहीं गया था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

थक हार कर आखिरकार परिजनों ने इकौना थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस भी शुभम की तलाश कर रही थी। आखिरकार गांव के बाहर स्थित नाले में शुभम की लाश दिखाई दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस दर्दनाक घटना के चलते परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और गांव में सनसनी फैल गए हैं।

Related Articles

Back to top button