ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

विशाल एस्टेरोइड पृथ्वी के बहुत करीब से गुजरने वाला है, आकार बुर्ज खलीफा के बराबर

वॉशिंगटन । खगोलीय वैज्ञानिकों के मुताबिक एक विशाल एस्टेरोइड पृथ्वी के निकट से गुजरने वाला है। नासा के मुताबिक इसकी लंबाई दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के बराबर है। नासा ने इसे संभावित रूप से खतरनाक बताया है। इस एस्टेरोइड का नाम 2022 आरएम4 है। ये 1 नवंबर को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज के अनुसार, इस एस्टेरोइड का अनुमानित व्यास 330 और 740 मीटर के बीच या 2,400 फीट से अधिक है।
वैसे देखा जाए तो वास्तविक दूरी पृथ्वी-चंद्रमा की दूरी का छह गुना होगी, जो शायद बहुत करीब न लगे। आखिरकार, चंद्रमा पृथ्वी से औसतन 238,855 मील/384,400 किलोमीटर दूर है, इसलिए 2002 आरएम4 अपने निकटतम बिंदु पर लगभग 1.5 मिलियन मील/2.4 मिलियन किलोमीटर दूर होगा। बता दें कि एस्टेरॉयड को हिन्दी में उल्कापिंड या क्षुद्रग्रह भी कहते हैं।  एस्टेरॉयड को किसी ग्रह या तारे का टूटा हुआ टुकड़ा माना जाता है। ये आम तौर पर सूर्य के चारों ओर सीधी कक्षा में होते हैं।
खगोलविदों द्वारा क्षुद्रग्रह 2002 आरएम4 का अनुमान 360-809 गज/330-740 मीटर चौड़ा के बीच लगाया गया है। ये उतना चौड़ा हो सकता है जितना कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। लाइवसाइंस के अनुसार, ये लगभग 52,500 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेगा। कोई भी अंतरिक्ष वस्तु जो पृथ्वी के 120 मिलियन मील के दायरे में आती है, उसे ‘पृथ्वी के निकट की वस्तु’ माना जाता है। 12 सितंबर, 2022 को हवाई के हलीकाला में पैन-स्टारआरएस 2 टेलीस्कोप में खगोलविदों ने 2022 आरएम 4 की खोज की थी। इसे नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी द्वारा नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (एनईओ) एक अपोलो-प्रकार की वस्तु और एक संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रह (पीएचए) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। ऐसे एस्टेरोइड की एक कक्षा होती है जो सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की कक्षा से बड़ी होती है। 2002 आरएम4 हर 1,397 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करता है और इसका रास्ता कभी-कभी सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के कक्षीय पथ को पार करता है।

Related Articles

Back to top button