ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

परिजनों के आरोप- उसके डर से बेटी को घर में कैद किए थे; गुंडई करके घर से ही ले गया

आगरा: किशोरी के अपहरण के लिए इस तरह घर में घुसा शोहदा व अन्यआगरा में एक नाबालिग लड़की को उसके घर में घुसकर किडनैप किया गया। आरोप है कि दबंग शोहदा और उसके साथियों ने ये किडनैपिंग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने लड़की को भी बरामद किया है। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है। ट्विटर और वॉट्सऐप पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। परिजनों ने कहा कि इन शोहदों की वजह से बेटी को घर में कैद रखे थे। घर में घुसकर हमारी बेटी को उठा ले गए।लड़के घर में घुसे, फिर लड़की को लेकर बाहर आएइस तस्वीर में दीवार पर चढ़े हुए लड़के देखे जा सकते हैं। इस दौरान आस पड़ोस के लोग तमाशबीन बने रहे।पुलिस के मुताबिक ये घटना 27 अक्टूबर की है। 2 मिनट 50 सेकंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि लड़कों ने घर को घेर लिया है। दीवारों के जरिए घर की दूसरी मंजिल तक चढ़ गए। घर के अंदर पहुंचने के बाद दबंगों ने परिजनों के साथ मारपीट शुरू की।कुछ देर बाद घर के नीचे का दरवाजा खुलता है। लड़के अपने साथ लड़की को लेकर बाहर की तरफ निकलते हुए दिखते हैं।3 महीने से परेशान कर रहा था शोहदानाबालिग के परिजनों का आरोप है कि अरुण उर्फ लाला नामक युवक बीते 3 महीने से बेटी को परेशान कर रहा था। उसके डर से बेटी को घर में कैद कर दिया था। इसके बाद दबंग उन्हें मारपीट कर घर से बेटी को उठा ले गया। मामले की शिकायत चौकी और एसएसपी आगरा से की गई थी।थाना प्रभारी भूपेंद्र बालियान के अनुसार 27 अक्टूबर को ही मामला दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया गया था। अभी वो आशा ज्योति केंद्र में है और उसके कोर्ट में बयान कराए जाने हैं। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button