ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

नवरात्र में माता वैष्‍णो देवी के दर पहुंचे 3 लाख से जयादा श्रद्धालु

जम्‍मू । चैत्र नवरात्र  का गुरुवार को समापन हो गया। नवरात्रि का त्‍योहार पूरे देशभर में पूरे भक्तिभाव और धूमधाम से मनाया गया। खासतौर पर हिंदुओं के पवित्र तीर्थ स्‍थल माता वैष्‍णो देवी पर नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की बेहद भारी भीड़ उमड़ी। यहाँ हालात ये थे कि माता वैष्‍णो देवी भवन में पांव तक रखने की जगह नहीं थी। इस बार नवरात्रों में माता वैष्‍णो देवी के दर्शन को लगभग 3.20 श्रद्धालु आए।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार, नवरात्रों में माता वैष्‍णो देवी के दर्शन के लिए भक्‍तों की भारी भीड़ रही। बोर्ड के अनुसार, नवरात्रों के पावन 9 दिनों में माता वैष्णो देवी मंदिर में 3.20 लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। श्राइन बोर्ड से ईएमएस को मिली जानकारी के अनुसार, नवरात्र पहले दिन 33,850, दूसरे दिन 32,678, तीसरे दिन 33,400, चौथे दिन पर 40,000 पाचवे दिन 43,000, छटवे दिन 35,000, सातवें दिन 35,000 और आठवे दिन 35,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और माथा टेका। पूरे नवरात्र के दौरान आधार शिविर कटरा  और माता वैष्‍णो देवी भवन में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कटरा रेलवे स्‍टेशन पर ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान रेलवे की तरफ से भी कटरा में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालु बसों, टैक्‍सी और निजी वाहनों से भी भारी संख्‍या में वैष्‍णो देवी पहुंचे। नवरात्रि में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में सार्वभौमिक शांति, सद्भाव, समृद्धि और मानवता के स्वास्थ्य के लिए 9 दिन तक शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसका गुरुवार को रामनवमी के पावन अवसर पर पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया।

Related Articles

Back to top button