ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

पारे में आने लगी गिरावट, शाम ढलते ही होता है ठंड का एहसास, सज गया गर्म कपड़ों का बाजार

बालाघाट: मौसम साफ होते ही जिले भर में गुलाबी ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। शाम ढलते ही जहां शहरी अंचलों में हल्की ठंड लग रही है तो दूसरी तरफ दक्षिण बैहर एवं कान्हा मोचा से सटे क्षेत्रों में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है।हफ्ते भर पहले न्यूनतम तापमान 18 से 20 सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन रविवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनों-दिन पारे में आ रही गिरावट और सर्द मौसम की आमद को देखते हुए शहर में गर्म कपड़ों के बाजार सज गए हैं। बस स्टैंड के पास ऊनी वस्त्रों के बाजार लगाए गए हैं।नवंबर महीने से असर दिखाएगी ठंडनवंबर महीने से ठंड असर दिखाना शुरू कर देगी। मौसमविदें का मनाना है कि 6 नवंबर के बाद जिले में ठंड बढ़ जाएगी। खासकर दक्षिण बैहर, बिरसा, मलाजखंड में अभी से ठंड शुरू हो गई है। शाम ढलते ही वन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणजनों द्वारा अलावा जलाना शुरू कर दिया गया है।चक्रवात के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का होगा असरइधर, दूसरी तरफ मौसम विदों का कहना है कि आगामी समय में समुद्री क्षेत्र में चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। जिसके चलते बारिश के साथ ही बर्फबारी होने से ठंड बढ़ने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Back to top button