मुख्य समाचार
गुजरात के मोरबी में 140 साल पुराना पुल टूटा 45 की दुखद मृत्यु
अहमदाबाद. गुजरात के मोरबी जिले में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां यहां मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज अचानक टूट गया. हादसे के वक्त ब्रिज पर करीब 400 लोग मौजूद थे, जिसमें से 100 लोग नदी में गिर गए. मोरबी सिविल अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 45 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से ज्यादातर बच्चे हैं. अधिकारियों ने बताया कि 50 से ज्यादा लोगों को बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल लाया गया.



