ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

ग्वालियर सस्ते प्लांट का झांसा देकर , युवक से सवा लाख रुपए ठगे।

ग्वालियर में सस्ते प्लॉट का झांसा देकर और खुद को गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष बताकर एक युवक से सवा लाख रुपए ठग लिए हैं। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के टीपी नगर स्थित शंकरपुर की है। ठगी का पता उस समय चला जब प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं हुई और आरोपी हर बार नया वादा करते रहे। जब पीड़ित परेशान हो गया तो थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। यह है पूरा मामला ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित अचलेश्वर विहार कॉलोनी निवासी उमेश सिंह भदौरिया पुत्र अर्जुन सिंह भदौरिया ट्रांसपोर्ट कारोबारी है। वर्ष 2012 में उनकी मुलाकात भगत सिंह व गुलाब चंद्र से हुई। भगत सिंह ने खुद को जनक गृह निर्माण सहकारी समिति ग्वालियर का अध्यक्ष बताया। जिस पर उमेश ने उनसे एक अच्छा प्लॉट दिलाने की बात की तो उन्होंने और गुलाब चंद्र गोयल ने शंकरपुर स्थित एक प्लॉट दिलाने का वादा किया। प्लॉट के एवज में उनसे सवा लाख रुपए ले लिए। इसके बाद कारोबारी रजिस्ट्री के तय समय से लेकर अब तक उन पर दबाव बनाता रहा और वह वादे पर वादे करते रहे। काफी समय बीतने पर भी जब रजिस्ट्री नहीं हुई तो पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना बहोड़ापुर थाना प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह यादव का कहना है कि पीडि़त की शिकायत की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button