ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

Samantha Ruth Prabhu की बीमारी के बारे में जानकर घबराई फिल्म इंडस्ट्री

इस भाग दौड़ भरी दुनिया में सेहत का ध्यान रख पाना अक्सर ही मुश्किल हो जाता है।सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज के साथ भी यह समस्या हो जाती है कि वह काम के प्रेशर में अपनी हेल्थ का ज्यादा ध्यान नहीं रख पाते।ऐसे में कई बार उन्हें बेड रेस्ट करने की सलाह दी जाती है।अगर स्थिति और भी खराब हो जाए, तो उन्हें भर्ती तक हो जाना पड़ता है।फिर आजकल की डिजिटल भरी दुनिया भी ऐसी है कि अपनी अचीवमेंट्स के बारे में तो सभी बात करते हैं, लेकिन उन्हें क्या परेशान कर रहा है, इस बारे में हर कोई खुलकर नहीं बोलता।

हाल ही में एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने मायोसाइटिस नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की जानकारी दी। एक्ट्रेस के इतना बताते ही फैंस उन्हें स्पीडी रिकवरी विश करने लगे। फिल्म इंडस्ट्री से भी उनके लिए जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी जा रही हैं।

सेलेब्स ने मांगी दुआ

समांथा रुथ प्रभु की बीमारी की जानकारी मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। समांथा के पोस्ट पर हंसिका ने लिखा, ‘सेंडिंग यू बिग हग, दिस टू शैल पास।’ सोफी चौधरी ने कमेंट किया, ‘सबसे स्ट्रॉन्ग लड़की के लिए ढेर सारा प्यार और स्ट्रेंथ विश करती हूं।’ इसके अलावा कियारा आडवाणी, मालविका नायर, हंसिका मोटवानी, पुलकित सम्राट, कृति सेनन, जाह्नवी कपूर, अथिया शेट्टी, अखिल अक्किनेनी सहित कई स्टार्स ने भी समांथा को स्पीडी रिकवरी विश की है।

क्या है मायोसाइटिस ?

मायोसाइटिस मांसपेशियों में सूजन और जलन पैदा करने वाली एक बीमारी है। यह रोग मांसपेशियों को कमजोर बना देता है, जिससे मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। इसका मुख्य लक्षण मांसपेशियों में कमजोरी होने ही होता है। इससे जूझ रहे व्यक्ति को कमजोरी महसूस होती है, जबकि कई बार यह पता ही नहीं चलता कि मांसपेशियों में सूजन आ गई है।

Related Articles

Back to top button