ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

 यूपी में गुंडे बदमाश या तो जेल में हैं या राज्य छोड़कर भाग गए हैं: ब्रजेश पाठक

लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि राज्य की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के समय प्रदेश के हर जिले में अपराधी मिनी सीएम बन गए थे। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के आते ही गुंडे माफिया और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है जिसका परिणाम यह हुआ कि गुंडे बदमाश या तो जेल के भीतर पहुंच गए या राज्य छोड़कर भाग गए हैं।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में कुसमरा व करहल में जनसभाओं को सम्बोधित किया। पाठक ने कहा कि सपा की सरकार के दौरान अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था और वे खाली प्लॉट हमारा है जैसे नारे लगाते थे वे हर जिले में मिनी सीएम बन गए थे।
उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जनता इस बार परिवारवाद पर नहीं बल्कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के विकास पर मुहर लगाने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है और मैनपुरी में इस बार कमल खिलना तय है। पाठक ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव से लेकर उनके सारे परिवार को नुक्कड़ सभाएं करनी पड़ रही हैं और अपने शासनकाल में जिनकी उपेक्षा की उन्हीं से आज गली-गली वोट मांगने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा ‘‘इससे साफ है कि समाजवादी पार्टी की जमींन खिसक चुकी है।

Related Articles

Back to top button