ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

घाटों का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, अस्थाई चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश

गाजीपुर: गाजीपुर में छठ की तैयारियों के बारे में जानकारी लेतीं डीएम।डाला छठ त्योहार को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने शहर के ददरी घाट, चीतनाथ घाट, छोटा महादेव मन्दिर के पास घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, विद्युत व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती, सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।छठ पूजा की तैयारी देखने पहुंचीं डीएम।सड़कों को गढ्ढामुक्त करने के निर्देशसाथ ही घाटों पर लगाए गए नाविकों एवं गोताखोरों का पहचान पत्र जारी करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर अस्थायी कपड़ा चेन्जिग रूम बनवाने को कहा। साथ ही घाटों पर जाने वाली सड़कों को गढ्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि घाटों पर किसी प्रकार की दुकानें न लगाई जाये, जिनसे भीड़-भाड़ होने की सम्भावना हो।डीएम बोलीं-घाटों पर तैनात रखें एंबुलेंसडीएम मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद के प्रमुख घाटों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक प्रमुख घाटों पर कन्ट्रोल रूम/खोया-पाया केन्द्र बनाते हुए कर्मचारी तैनात करने को कहा। जिलाधिकारी ने लोगों से त्योहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनाने की अपील की। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, मुख्य राजस्व अधिकारी, सुशील लाल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी आकाश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, गाजीपुर, तहसीलदार सदर एवं अन्य संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button