ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

नाबालिग लड़की को जंगल में अकेला देखकर डोली नीयत; 2 गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, एक महिला आरोपी फरार।मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नाबालिग को अपहरणकर्ताओं से बचाने गए शख्स ने ही उसके साथ रेप कर लिया। पुलिस ने अपहरण और रेप के मामले में 2 आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अपराध में शामिल एक फरार महिला की तलाश की जा रही है। मामला झगराखंड थाना क्षेत्र के बलसोता है।नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी काम दिलाने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गए थे। थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने बताया कि 26 सितंबर को नाबालिग के परिजनों ने झगराखांड थाने में नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने कहा था कि 23 सितंबर को उसकी नाबालिग बेटी को 2 अज्ञात लोग बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। इधर अपराध दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी राधेश्याम उर्फ रवि कुर्रे और महिला आरोपी नाबालिग लड़की को पाराडोल इलाके में मुकुंदपुरी के जंगल में छोड़कर फरार हो गए।आरोपी राय सिंह और राधेश्याम उर्फ रवि कुर्रे।इसके बाद नाबालिग लड़की ने अपने परिचित पाराडोल निवासी राय सिंह को मदद करने के लिए फोन करके बुलाया। जब राय सिंह अपनी बाइक से मौके पर आया, तो उसकी नीयत अकेली लड़की को देखकर बदल गई। वो उसे अपने घर ले आया और उसका रेप किया। जैसे-तैसे पीड़िता अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज की जांच शुरू की। SP टीआर कोशिमा ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।अपहरण और रेप के आरोपी पुलिस गिरफ्त में।नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसे एक महिला और राधेश्याम उर्फ रवि कुर्रे (38 वर्ष) जो खड़गवां के ही रहने वाले हैं, वे बिहार में काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए। वो बिहार के लिए निकलने ही वाले थे कि उन्हें पता चला कि मेरे परिवारवालों ने पुलिस को खबर कर दी है। ऐसे में वो मुझे मुकुंदपुरी के जंगल में छोड़कर फरार हो गए। तब मैंने राय सिंह (20) जो स्टेशनपारा पाराडोल का रहने लासा है और मेरा परिचित है, उसे मदद के लिए बुलाया।पीड़िता ने घरवालों को बताई आपबीतीपीड़िता ने कहा कि राय सिंह अपनी बाइक से वहां आया और फिर अपने घर ले गया। यहां उसने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर बलसोता पहुंची और घरवालों को पूरी बात बताई। परिवार ने पुलिस के पास जाकर रेप का केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने रेप के आरोपी राय सिंह और अपहरण के आरोपी राधेश्याम उर्फ रवि कुर्रे को 28 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपेश सैनी, ASI जीवन दीपक मिंज, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, आरक्षक नीरज पढ़ियार, भूपेंद्र यादव, कमलेश साहू, महिला आरक्षक इशिता श्रीवास्तव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button