ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

नाबालिग समेत पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 5 दिन में दूसरी वारदात, बढ़ाई गई पेट्रोलिंग

जगदलपुर: आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 5 दिनों के अंदर दूसरी लूट की वारदात हुई है। बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक व्यक्ति से पैसे लुटे हैं। हालांकि, पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में 1 नाबालिग समेत 4 लोग शामिल थे। जिन्हें जेल भेजा गया है। इधर, लगातार बढ़ रही लूट की वारदातों को देखते हुए बस्तर पुलिस ने नाइट पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। मामला जिले बोधघाट थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के नयामुंडा कॉलोनी में रहने वाले ठाकुर कर्णप्रताप सिंह के साथ 26 अक्टूबर को लूट की वारदात हुई थी। बदमाशों ने उन्हें घेरा, फिर चाकू की नोक पर उनसे करीब 8 हजार रुपए लूट लिए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गए थे। पीड़ित ने लूट की वारदात की रिपोर्ट बोधघाट थाने में दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। SP जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में बोधघाट थाना के जवानों ने लुटेरों को पकड़ने के लिए उनकी खोजबीन शुरू की।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की नयामुंडा और महारानी वार्ड क्षेत्र में कुछ बदमाश किस्म के लोग हैं। जिन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इसी सूचना पर जवानों की एक टीम को दोनों वार्डों में भेजा गया। जहां से 1 नाबालिग समेत कुल 4 लोगों को पकड़ा गया। इनमें ऋतिक बघेल (21), सुजीत नाग (24) और छोटू बघेल (27) शामिल है। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया। इनके पास से 8 हजार रुपए और 2 नग चाकू भी बरामद किए गए हैं। ASP निवेदिया पॉल ने बताया कि, आरोपियों को शुक्रवार की शाम जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button