ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री केदार बोले- CG में है माफिया राज, सांसद ने कहा- आप चिंता न करें, पुलिस कर रही अपना काम

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में कानून व्यवस्था को लेकर सियासी बवाल शुरू हो गया है। भाजपा नेता और CG के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस की सरकार में माफिया राज होना बताया है। वहीं बस्तर सांसद दीपक बैज ने केदार के बयानों का पलटवार करते हुए कहा है कि, आप चिंता न करें, पुलिस अपना काम कर रही है। इधर, भाजपा युवा मोर्चा ने जगदलपुर शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया है।दरअसल, केदार कश्यप ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी बढ़ी हुई है। माफिया राज हावी हो चुका है। जगदलपुर बहुत शांत क्षेत्र था। लेकिन, अब यहां क्राइम बढ़ता जा रहा है। शहर में पुलिस नाइट पेट्रोलिंग नहीं कर रही है। असामाजिक तत्व, बदमाशों का बोलबाला है। केदार ने कहा कि, 48 घंटों के अंदर शहर में 4 लोगों के साथ लूट की वारदात हुई है। उन्होंने कहा कि, उन्होंने इसके लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।केदार कश्यप ने अपना बयान जारी किया है।सांसद बोले- BJP न करे चिंताबस्तर के सांसद दीपक बैज ने भी केदार के बयानों का पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश के कानून व्यवस्था कैसी थी? यह सब जानते हैं। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बेहतर पुलिसिंग हो रही है। पुलिस अपना काम कर रही है। उन्होंने केदार को जवाब देते हुए कहा कि वे और भाजपा पार्टी इस बात की चिंता न करें।सांसद ने केदार के बयानों का पलटवार किया है।युवा मोर्चा ने जलाया सरकार का पुतलाजगदलपुर में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने इस मामले पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झूमाझटकी की भी हुई। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारों पर हमला हो रहा है शहर की जनता सुरक्षित नहीं है। अपराधियों पर लगाम लगाने पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

Related Articles

Back to top button