ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
राजस्थान

48 प्रसूताओं की हुई जांच, जरूरी दवा के साथ स्वास्थ्य की दी गई जानकारी

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी बेवां में शुक्रवार को शिविर लगाया गया। इस दौरान 48 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें जरूरी दवाइयां दी गईं। महिलाओं को बारीकियां समझाई गईं।स्त्री व प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा सिन्हा संग डॉ. सलमा हमीद व स्टाफ नर्स संगीता, राधा, रजनी स्वास्थ्य टीम के साथ मौजूद थीं। प्रसव कक्ष के बगल शिविर में ऐसी गर्भवती महिलाएं, जो हाई-रिस्क की श्रेणी में आते हैं। उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा व आवश्यकता पड़ने पर अल्ट्रासाउंड भी कराया गया।ऐसी महिलाओं का हर माह होगा चेकअपडॉ. सिन्हा ने बताया कि ऐसी महिलाएं जो शुगर, ब्लड प्रेशर, रक्ताल्पता या जिनकी उम्र अधिक हो, वजन कम व कद चार फीट से कम हो या पांच से अधिक बार मां बन चुकी हों, या जिनका कई बार गर्भपात हो चुका हो, उच्च जोखिम की श्रेणी में चिह्नित की जा रही हैं। ऐसे भी गर्भवती महिलाएं जिनका पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ है। उनका हर माह 9 व 24 तारीख को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर लगाया जाएगा।दिवाली की वजह से आज लगा शिविरआज महिलाओं की रक्त, मूत्र, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की निःशुल्क जांच की गई। परीक्षण में जिनकी स्थित गंभीर होती है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जाता है। इस बार दीपावली के कारण परीक्षण शिविर शुक्रवार को लगाया गया। इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने जांच व निःशुल्क उपचार व्यवस्था का फायदा उठाया।

Related Articles

Back to top button