ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

भोपाल में क्लोरीन गैस के रिसाव सात लोग बीमार

भोपाल:  शहर के एक जल शोधन संयंत्र में सिलेंडर से क्लोरीन गैस के रिसाव की चपेट में आकर सात लोग बीमार हो गए। इस घटना से मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल में 1984 में हुई भयानक गैस त्रासदी की यादें ताजा हो गईं।

पुराने भोपाल के शाहजहानाबाद क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त उमेश मिश्रा ने बृहस्पतिवार को पीटीआई/भाषा को बताया कि ईदगाह हिल्स स्थित भोपाल नगर निगम के जल शोधन संयंत्र में बुधवार को 900 किलोग्राम के क्लोरीन गैस से भरे सिलेंडर से रिसाव होने लगा।

उन्होंने बताया कि रिसाव के बाद संयंत्र के आसपास झुग्गियों में रहने वाले सात लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि गैस रिसाव के बाद कुछ लोगों को दुर्गंध के साथ सांस लेने में तकलीफ, खांसी और उल्टी की शिकायत होने लगी।

मिश्रा ने कहा कि रिसाव का पता चलने के बाद सिलेंडर को जल शोधन संयंत्र की पानी की टंकी में डुबो दिया गया। उन्होंने कहा कि संयंत्र में खराबी को ठीक कर लिया गया है।

मालूम हो कि 1984 में दो और तीन दिसंबर की दरमियानी रात भोपाल में यूनियन कार्बाइड कारखाने से निकली जहरीली गैस में हजारों लोग मारे गए और पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। यह कारखाना अब बंद हो चुका है।

Related Articles

Back to top button