ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
दिल्ली NCR

भारत में ‘ब्लू बीच’ की संख्या बढ़कर 12 हुई, लक्षद्वीप के दो और बीच शामिल  

नई दिल्ली । पीएम  नरेंद्र मोदी ने  दो और भारतीय समुद्र तटों को दुनिया के सबसे स्वच्छ समुद्र तटों की सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह बेहद शानदार उपलब्धि है। इस उपलब्धि के लिए विशेष रूप से लक्षद्वीप के लोगों को बधाई। भारत की तटरेखा उल्लेखनीय है और तटीय स्वच्छता को आगे बढ़ाने के लिए हमारे लोगों में बहुत जुनून भी है।”पीएम मोदी ने यह टिप्पणी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के एक ट्वीट पर की। भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी सार्वजनिक की कि दो और भारतीय समुद्र तटों को दुनिया के सबसे स्वच्छ समुद्र तटों की सूची में जगह मिली है।उन्होंने कहा, ‘‘गर्व का क्षण! दो और भारतीय समुद्र तटों ने ‘ब्लू बीच’ की सूची में जगह बनायी है। मिनिकॉय, थुंडी बीच और कदमत बीच – दोनों लक्षद्वीप में – ने ‘ब्लू बीच’ की प्रतिष्ठित सूची में जगह बनायी है, जो दुनिया में सबसे स्वच्छ समुद्र तटों की सूची है।” इससे भारत में ‘ब्लू बीच’ की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

Related Articles

Back to top button