ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

भारत के लिए बन रहे एयरबस C295 ने भरी पहली उड़ान

भारत के लिए बन रहे एयरबस C295 विमान ने पहली उड़ान भरी है। एयरबस डिफेंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की है। एयरबस ने ट्वीट में लिखा कि भारत के लिए बने एयरबस सी295 ने सफलतापूर्वक अपनी पहली उड़ान भरी। इसके साथ ही भारत को इन इस विमान की डिलीवरी इस साल के अंत तक होने का रास्ता साफ हो गया है।भारत के एयरोस्पेस प्रोग्राम के लिए सी295 की पहली उड़ान बेहद अहम है। इससे भारतीय वायुसेना दुनिया में सी295 विमानों की सबसे बड़ी ऑपरेटर बन जाएगी। इससे भारतीय वायुसेना की ताकत भी कई गुना बढ़ जाएगी। बता दें कि सी295 एक सैन्य परिवहन विमान है। फिलहाल भारतीय सशस्त्र बल अपनी परिवहन जरूरतों के लिए 1960 की पीढ़ी के पुराने एवरो विमानों पर निर्भर हैं।

सी295 के वायुसेना में शामिल होने के बाद सैन्य परिवहन आसान और ज्यादा बेहतर हो जाएगा। भारत और अमेरिका की रक्षा कंपनी एयरबस के बीच हुए सौदे के तहत 16 सी295 विमानों की आपूर्ति सितंबर 2023 से अगस्त 2025 के बीच की जाएगी।सी295 विमान ने अपनी पहली उड़ान स्पेन के सेविले में भरी। कंपनी ने कहा कि इससे 2023 की दूसरी छमाही में इन विमानों की भारत को सप्लाई हो सकेगी। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत गुजरात के वडोदरा में टाटा-एयरबस के संयुक्त उपक्रम का निर्माण किया जा रहा है। इस उपक्रम में हर साल आठ सी295 विमानों का निर्माण किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button