ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
छत्तीसगढ़

गौरा-गौरी पूजा देखने घर से निकला युवक का सिर पत्थर से कुचलकर मार डाला

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक रात में गौरा-गौरी की पूजा देखने के लिए घर से निकला था, इसके बाद उसका खून से लथपथ शव मिला। शव के पास ही खून से सना हुआ पत्थर भी मिला है। ऐसे में आशंका है कि पत्थर से सिर कुचलकर उसे मारा गया है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बोगड़तराई गांव निवासी सोरबहरा गोंड़ (45) ईंट भट्ठा में काम करता था। हर साल वह दूसरे राज्य में कमान के लिए जाता था। कुछ दिन पहले ही वह दिवाली की छुट्टी में गांव लौटा था। पूछताछ में पता चला कि सोरबहरा मंगलवा रात गांव में गौरा-गौरी पूजा देखने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी देर जब नहीं आया तो पत्नी और बच्चे उसे तलाश करने निकले, लेकिन वह नहीं मिला।

अगले दिन सुबह लोगों ने शासकीय स्कूल के पास उसका खून से सना हुआ शव देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। उसके सिर में गहरे जख्म के निशान थे। शव के पास ही खून से सना पत्थर भी पड़ा था। जानकारी मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर कुछ संदेहियों को पकड़ा है, जो आखिरीबार युवक के साथ देखे गए थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Back to top button