ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

भिंड में 12 साल पुराने पैसे को लेकर विवाद चली गौली मौत

मध्य प्रदेश में क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है. भिंड जिले में दीवाली के मौके पर एक परिवार में उस वक्त मातम छा गया जब करीब एक दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर परिवार के मुखिया को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि ये हत्या 12 साल पुराने जमीनी विवाद (Land Dispute) को लेकर की गयी है. पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद जानकारी के मुताबिक बुधवार को ज़िले के फूप थाना क्षेत्र के ग्राम सकराया में रहने वाले कालीचरण बोहरे की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक के बेटे अखिलेश ने बताया कि हत्या के समय वह अपने पिता के साथ खेतों पर काम कर रहा था. अखिलेश बोहरे ने बताया की साल 2010 में उसके पिता ने गांव के राधामोहन शर्मा की ज़मीन ख़रीदने का सौदा किया था. साथ ही बची हुई पांच बीघा ज़मीन और ख़रीदने के लिए बयाना दिया था लेकिन इतने वर्ष बीतने के बाद भी वह लोग ज़मीन नहीं दे रहे हैं. साथ ही रुपये भी नहीं लौटा रहे हैं. अखिलेश ने आगे कहा कि आज हमने उनसे रुपये वापस करने के लिए कहा था जिस पर राधामोहन शर्मा, सदानंद, नवप्रकाश समेत क़रीब एक दर्जन लोग जीप में भरकर हमारे खेत पर पहुंचे जहां मैं और मेरे पिता काम कर रहे थे. आते ही बदमाशों ने अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू कर दी जिसमें उसके पिता को गोली लग गयी. इसके बाद आरोपी मौक़े से फ़रार हो गए. घटना के बाद घायल कालीचरण को भिंड के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं फूप पुलिस ने घटना के बाद मिली जानकारी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दामोह में मां-बेटे और पिता की गोली मारकर हत्या इससे पहले दिवाली के दिन मध्य प्रदेश के दामोह में महिला से छेड़छाड़ को लेकर उपजे विवाद में दलित परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मरने वालों में घमंडी अहिरवार, पत्नी रामप्यारी और बेटा मानक लाल शामिल थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button