ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
बिहार

छठ पर्व की धूम शुरू, बिहार के गंगा घाटों पर उमड़ा छठव्रतियों का सैलाब

बिहार में छठ महापर्व की धूम शुरू हो गई है। बुधवार सुबह से ही सूबे के विभिन्न गंगा घाटों पर छठव्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा जल भरने के साथ ही श्रद्धालुओं ने छठ पर्व की शुरुआत की। कई जगहों पर भीड़ ज्यादा होने और प्रशासन की व्यवस्था नाकाफी होने की वजह से श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। छठ पूजा का पर्व 31 अक्टूबर तक चलेगा। बेगूसराय में एनएच 28 पर 10 किलोमीटर लंबा महाजाम लग गया है।
कटिहार जिले के प्रसिद्ध मनिहारी गंगा घाट पर बुधवार अलसुबह से गंगा स्नान करने वाले हजारों की संख्या में छठव्रती इकट्ठा हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेल, निजी वाहन, ऑटो ट्रेक्टर आदि से मनिहारी गंगा घाट पहुंच रहे हैं। अंबेडकर चौक से गंगा घाट तक लोगों की लंबी कतारे लगी थी।
यहां पर कटिहार जिले के अलावा पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल, किशनगंज, अररिया सहित पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और पड़ोसी देश नेपाल के छठ व्रती पतीत पावनी गंगा मे स्नान कर पूजा अर्चना कर अपने गंतव्य के लिए निकल रहे हैं। नहाय खाय तक मनिहारी गंगा घाट पर श्रद्धालुओ की भीड़ रहेगी। भीड़ को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन सख्त है। एसडीएम कुमार सिद्धार्थ एसडीपीओ मनोज कुमार खुद भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button