ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

लखनऊ में गिरे सोने के दाम, 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 51310 रुपए 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक हफ्ते से धनतेरस और दिवाली के पर्व के कारण सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव हो रहा है। हालांकि इस दौरान सोने के भाव में बहुत ज्यादा अंतर नहीं हुआ। 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 50000 से 52000 रुपए तक ही सीमित रहा। इससे इस बार सोने की जमकर खरीददारी हुई। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 51310 रुपए है।
इस बार 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सोने से भी ज्यादा महंगी चांदी रही है। लखनऊ में एक किलोग्राम चांदी का भाव 58000 रुपए के नीचे पहुंचा ही नहीं।  इस साल धनतेरस पर चांदी की ज्वेलरी की बुकिंग सभी सर्राफा बाजारों में कम रही। जबकि सोने की ज्वेलरी की बुकिंग सबसे ज्यादा। लखनऊ में आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 58100 रुपए है। जबकि इसके पहले एक किलो चांदी का भाव 58000 रुपए किलो था। लखनऊ में चांदी का भाव बढ़ता ही जा रहा है।

Related Articles

Back to top button