ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

साथी गंभीर घायल, भैया दूज लेकर जा रहा था बहन के घर

शामली: शामली में भैया दूज लेकर जा रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क पर पलट गया।शामली में भैया दूज लेकर जा रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क पर पलट गया। इस हादसे में एक ट्रैक्टर भी ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।कस्बा थानाभवन के मोहल्ला नबीपुरा निवासी राकेश पुत्र कूड़ा सिंह अपने रिश्तेदार गोस गढ़ निवासी सचिन पुत्र वीरेंद्र के साथ बाइक से भैया दूज लेकर बहन के घर जा रहे थे। वह जैसे ही थानाभवन कस्बे से दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे मार्ग पर पहुंचे, रतन पेट्रोल पंप के पास शामली की ओर से आ रहे वॉल पुट्टी से भरे ट्रक की चपेट में आ गए। चालक ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया तो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं सामने से आ रहा एक ट्रैक्टर भी ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक पर सवार सचिन और राकेश बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से थानाभवन सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।हादसे के बाद ट्रक पलटने से उसमें लदी पुट्‌टी सड़क पर फैल गई। जिसे पुलिस साइड में कराने में लगी हुई है।अस्पताल में सचिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत के चलते राकेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जबकि ट्रैक्टर पर सवार नौशाद आंशिक रूप से घायल हो गया। फिलहाल सचिन के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। सचिन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button