ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

शिवपुरी नशे में धुत्त शिक्षकों ने मासूमों को रौंदा, एक की मौत,एक गंभीर

शिवपुरी - जनप्रतिनिधि सुरेंद्र शर्मा की सोशल मीडिया की पहल रंग लाई। -फोटो सार्वजनिक होते ही,लोगों ने पहचाना। शिवपुरी। शहर के देहात थाना अंतर्गत गुना बाईपास पर बीते रोज साइकिल से जा रहे दो बालकों में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसमें 14 वर्षीय रोहित शाक्य की मौत हो गई थी और रोहित का साथी संजय शाक्य गंभीर रूप से घायल हो गया था घायल को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया था। रोहित के पिता बबलेश शाक्य ने बीते रोज जिला अस्पताल पहुंचकर दो लोगों पर आरोप लगाए थे बबलेश का कहना था कि जो लोग अस्पताल में उसके बेटे को लेकर पहुंचे हैं उनके द्वारा ही दुर्घटना घटित की गई है। बालक को फेंकने की तैयारी में थे आरोपी, यकीन में बदला शक - आज बुधवार को जब पोस्टमार्टम हाउस पर रोहित के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए रोहित के पिता बबलेश पहुंचे थे इसी दौरान रोहित के परिजन दुर्घटना की पड़ताल में भी जुटे हुए थे इसी दौरान रोहित के परिजनों के हाथ दो फोटोग्राफ्स लगे जिनमें रोहित को घायल अवस्था में दो युवक शराब के नशे में बुलेट पर बीच में बिठाकर ले जा रहे थे। जिसके आधार पर दुर्घटना करने वाले बुलेट सवारों की पहचान हो चुकी थी। फोटोग्राफ्स में रोमेश गुर्जर बुलेट वाहन को चला रहा था और उसके पीछे धर्मेंद्र रघुवंशी रोहित को पकड़े हुए बैठा हुआ है रोमेश गुर्जर , धर्मेंद्र रघुवंशी शासकीय शिक्षक है। मृतक बालक के परिजन मुकेश शाक्य का कहना है कि धर्मेंद्र रघुवंशी और उसका साथी रोमेश गुर्जर हादसे के बाद बच्चे को उठाकर अपने साथ फेंकने की फिराक में फतेहपुर रोड ठाकुर बाबा मंदिर के पास लेकर पहुंचे थे दोनों ने मिलकर बच्चे को दो से तीन जगह फेंक कर भागने का प्रयास किया परंतु मौजूद लोगों ने दोनों को ऐसा नहीं करने दिया मौजूद लोगों ने दोनों के फोटो खींच ली है जिसके बाद धर्मेंद्र और रोमेश रोहित को अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भड़के परिजन सड़क पर लाश रखकर लगाया जाम - दुर्घटना करने वाले दोनों शिक्षक रोमेश गुर्जर और धर्मेंद्र रघुवंशी के फोटो सामने आने के बाद परिजन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग कर रहे थे इस दौरान कारवाही में जब लेटलतीफी की गई तो परिजन भड़क गए और उनके द्वारा गुना बाईपास पर रोहित के शव को ले जाकर सड़क को जाम कर दिया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की परंतु परिजन सुनने को तैयार नहीं हुए और लगातार कार्यवाही की मांग करते रहे इस दौरान घंटों गुना बाईपास पर जाम की स्थिति बनी रही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर परिजन जाम हटाने को राजी हुए। देखा थाना प्रभारी विकास यादव का कहना है कि दोनों आरोपियों के नाम मामला दर्ज कर लिया गया है जिनमें से एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button