ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

किशोरी ने बात करने से मना किया तो युवक ने सरेराह गला काटने की दी धमकी

इंदौर। चंदन नगर थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर पंचमूर्ति नगर के कालू के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित ने युवती को सरेराह पकड़ा और गला काटने की धमकी दी। पुलिस ने छेड़छाड़, धमकी और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट लिखी है। युवती सहेली के साथ घर जा रही थी। उसने बात करने के लिए रोक लिया। विरोध करने पर गला काट कर नाले में फेंकने की धमकी दी और हाथ में पहने कड़े से घायल कर दिया।

पिता-पुत्रों ने मिलकर युवक को चाकू मारे

इंदौर। चंदन नगर में सोमवार को एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। पिता-पुत्रों ने मिलकर चाकू मारे। विवाद की शुरुआत इमामबाड़ा से हुई थी। पुलिस ने घायल इशरार की शिकायत पर सईद व उसके बेटे मैगी और चीका के खिलाफ केस दर्ज किया है। इशरार के मुताबिक, आरोपितों ने मदीना मस्जिद के पास पकड़ लिया और एकमत होकर हमला कर दिया। बीचबचाव करने आए सुल्तान व शादाब के साथ भी मारपीट की।

ड्रग पैडलर गिरफ्तार

इंदौर। अपराध शाखा ने दो ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से ब्राउन शुगर जब्त हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित सचिन निवासी राजनगर और सुनील निवासी नंदन नगर है। चंदन नगर पुलिस की सहायता से बीएसएनएल आफिस के समीप से पकड़ा है। आरोपित लंबे समय से मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने 15 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है।

Related Articles

Back to top button