ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

तेदुएं की खाल, मूंछ के बाल, जंगली सूकर के दांत बरामद, बिछिया पुलिस ने बंजारी घाट पर दबोचा

मंडला: बिछिया पुलिस ने वन्य प्राणी के चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तेदुएं की खाल, मूंछ के बाल, जंगली सूकर के दांत मिले हैं।दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्तियों ने तेदुएं का शिकार कर उसकी खाल बाइक पर रखकर महाराष्ट्र से सिझोरा, बिछिया होते हुए मंडला की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही बिछिया पुलिस बंजारी घाट में दो बाइक में जा रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से तेदुएं की खाल, मूंछ के बाल, जंगली सूकर के दांत बरामद हुए।एसडीओपी खुमान सिंह ने बताया कि आरोपियों दुर्गेश, सुभाष, सुखदेव और रामरतन सभी निवासी रावणवाड़ी जिला गोंदिया महाराष्ट्र से तेदुएं की 1 खाल, 9 नग मूंछ के बाल, जंगली सूकर के 4 दांत, दो बाइक और दो मोबाइल जब्त कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Back to top button