ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की उपेक्षा, जनता बोली- शिकायत करके थक गए हैं

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले की बदहाल सड़के, बदहाल सड़कें दे रहीं गवाही।सीएम योगी ने भले ही प्रदेश में 15 नवंबर तक गड्‌ढा मुक्त करने की बात कही है , मगर आजमगढ़ में मुख्यमंत्री का यह सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है। जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र की सड़कें इतनी बदहाल है कि उन पर चलना दूभर है। जिला अस्पताल, पहाड़पुर, कालीनगंज, रैदोपुर, हर्रा की चुंगी ऐसे इलाके हैं। जहां सड़क नहीं बल्कि सिर्फ गड्‌ढ़े ही दिखते हैं।पॉश इलाकों में जिले के जनप्रतिनिधि भी रहते हैं पर इन सड़कों की तरफ कभी इन लोगों ने ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि जनता को सड़कों की समस्याओं से जुड़ना पड़ रहा है। आए दिन यहां पर कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार की शिकायत के बाद सड़कों की हालत में सुधार नहीं हुआ।यह फोटो महताब की है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर आए दिन होती है दुर्घटना, नहीं हुआ समस्या का समाधान।अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से की गई शिकायत से बातचीत करते हुए हर्रा की चुंगी के रहने वाले महताब का कहना है कि आए दिन यहां पर सड़कों पर दुर्घटना होती रहती है। सड़कों की बदहाली की शिकायत कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की जा चुकी है। मगर, समस्या का समाधान नहीं हुआ। इन्हीं बदहाल सड़कों से जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी गुजरते हैं पर इसे सही कराने की जहमति नहीं उठाई, जिसके कारण जिले की जनता इन बदहाल सड़कों पर चलने को मजबूर है।यह फोटो सोनकर की है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद भी कोई समाधन नहीं हुआ है।आए दिन होती है दुर्घटना से बातचीत करते हुए बुलबुल सोनकर ने कहा कि सड़के काफी दिनों से खराब हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत की गई पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। आए दिन यहां पर चलने वाली गाड़ियां दुर्घटना का शिकार होती रहती है।पूर्व मंत्री विधायक और पूर्व विधायक के घर के करीब की बदहाल सड़कें।जनप्रतिनिधियों ने राम भरोसे जनता को छोड़ापॉश इलाकों में गिना जाने वाला हर्रा की चुंगी की सड़कें भी बदहाल हैं। यहां से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर आजमगढ़ सदर विधानसभा से नौ बार के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव का घर है जबकि पास में ही पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली का घर है।इसी इलाके में जिले की गोपालपुर विधानसभा से सपा विधायक नफीस अहमद भी रहते हैं। इसके बाद भी सड़कें बदहाल हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले के यह जनप्रतिनिधि सड़कों को लेकर कितना गंभीर हैं।2022 के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा से लोकसभा चुनाव जीते भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी इन सड़कों को सही कराने का वायदा किया था पर अभी तक यह वायदा पूरा नहीं हुआ है।ऐसे में जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को सही कराने का फैसला लिया है अब देखने वाली बात यह है कि जिले की यह सड़कें कब सही होंगी।

Related Articles

Back to top button