ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

बोले- गुजरात में केजरीवाल नहीं भाजपा जीत रही; रिकॉर्ड बनाएगी पार्टी

रेवाड़ी: केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि गुजरात में इस बार का इलेक्शन रिकॉर्ड होगा। क्योंकि पिछले 27 साल से भाजपा यहां सत्ता में है और इस बार भी भाजपा ही सत्ता में आएगी। वे शनिवार को हरियाणा के रेवाड़ी में पैतृक गांव रामपुरा में नवनिर्वाचित सरपंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि गुजरात में केजरीवाल की पार्टी का कोई जनाधार नहीं है। भाजपा पिछले 27 वर्षों सत्तासीन है। इस बार जीतने के बाद लगातार 32 वर्षों तक एक ही प्रांत में सत्ता में रहने का रिकॉर्ड भाजपा कायम करेगी।नरेन्द्र मोदी का बज रहा डंकाउन्होंने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि विश्व में आज हर जगह प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी का डंका बज रहा है। पिछले 8 सालों में जो काम हुए वो कभी पहले नहीं हुए। देश नई उंचाईयों पर पहुंच रहे है। नरेन्द्र मोदी ने जो संकल्प लिया था उसे पूरे किया जा रहा है। 8 सालों की बात करें तो जो पिछले 70 सालों में नहीं हुआ वो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किया गया।गुजरात की जनता मोदी के साथगरीब, किसान से लेकर हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई, जिनका आज उन्हें भरपूर लाभ मिल रहा है। राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार भी गुजरात की जनता भाजपा को ही जिताएगी। क्योंकि वह खुद गुजरात चुनाव के प्रचार में गए हैं।

Related Articles

Back to top button