ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

दीपावली की पूजा के बाद कमरे में गए, परिजनों ने जताई आत्महत्या की आशंका

गाजीपुर: गाजीपुर में दीपावली की रात चौरही के पूर्व प्रधान रामेश्वर यादव (43) का कमरे के अंदर फंदे पर लटकता शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की तफ्तीश में पुलिस टीम जुटी हुई है। लोगों ने आत्महत्या की आशंका जताई है।आठवां मोड़ पुलिस चौकी इंचार्ज जयप्रकाश ने बताया कि दीपावली की देर रात मृतक के पिता केशव यादव ने 112 पुलिस को सूचना दी कि मेरे छोटे लड़के ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर 112 पुलिस पीआरवी 3178 व चौकी इंचार्ज आठवांमोड मौके पर पहुंचकर शव को घर के अंदर पंखे से लटकते हुए देखा। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी लेकर परिवारजन व गांव वालों की मदद से शव को उतारा गया। फॉरेंसिक टीम मौके द्वारा फोटोग्राफी, वीडियो व अन्य विधिक कार्रवाई की गई। शव को पुलिस कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है।गाजीपुर में पूर्व प्रधान की मौत की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोग।पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिसबताया जा रहा है कि मृतक कल शाम गाजीपुर शहर आया था। वापस घर जाकर दीपावली की पूजा करने के बाद अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसका शव कमरे में फंदे से झूलता पाया गया। मालूम हो कि मृतक के पिता सीआईएसफ से रिटायर हैं। जबकि दूसरा भाई पुलिस फोर्स में तैनात है। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Back to top button