ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

अमृत सागर एवं आसपास सुबह 1 घंटे बंद रही बिजली

रतलाम: त्योहार में भी बिजली की अघोषित कटौती का दौर जारी है। शनिवार को धनतेरस के दिन भी शहर के कई इलाकों की बिजली बंद रही और लोग त्योहार में भी परेशान होते रहे। सबसे ज्यादा अघोषित कटौती त्रिवेणी जोन में हो रही है। यहां रोजाना बिजली कट रही है। जबकि यह क्षेत्र व्यवसायिक क्षेत्र है। अमृत सागर तालाब एवं आसपास के क्षेत्रों की बिजली शनिवार सुबह 5.30 बजे बंद हो गई। जो सुबह 6.30 बजे आई। इससे एक घंटे तक लोगों को परेशान होना पड़ा। यहां पिछले तीन दिन से रोज ही बिजली की अघोषित कटौती हो रही है और लोगों को परेशान होना पड़ रहा। बिजली ट्रिपिंग दिनभर में कई बार हो रही है। बावजूद कंपनी द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।जल सप्लाई के समय कटौती से जलसंकटपिछले तीन दिन से शहर के कई इलाकों में रोजाना सुबह बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। सुबह 6 बजे से पानी सप्लाई का समय है और इसी दौरान बिजली भी कट रही है। इससे लोगों के घरों का पानी भी नहीं भर पा रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं। जबकि त्योहार के पहले बिजली कंपनी ने चार-चार घंटे बिजली बंद रख मेंटेनेंस किया। इसके बाद भी और अघोषित कटौती की जा रही है।

Related Articles

Back to top button