ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्य समिति की बैठक में सरकार की योजनाओं पर चर्चा

दमोह: जिला भाजपा कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग के प्रभारी सुरेश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, दमयंती मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी मंचासीन रहे। सुरेश सोनी ने पिछड़ा वर्ग समाज के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला एवं भविष्य में पिछड़ा वर्ग की आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। प्रीतम सिंह लोधी ने बताया पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।संजय राय ने कहा मोर्चा निरंतर सक्रियता से जिला में कार्य कर रहा है और समाज में रचनात्मक कार्य करके समाज में अच्छा संदेश दे रहा है। इस अवसर पर दमयंती मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री महेंद्र राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नर्मदा कुर्मी एवं नितेश गुप्ता ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष अभिषेक राय ने माना। अतिथियों का स्वागत शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से किया गया।

Related Articles

Back to top button