ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

पैलेस ऑन व्हील्स में 78 यात्रियों के साथ कल फिर शुरू होगा सफर

राजस्थान | पैलेस ऑन व्हील्स में बढ़ती घरेलू पर्यटकों की संख्या को देखते हुए अब आरटीडीसी इस लग्जरी ट्रेन के किराए को भारतीय मानकों के मुताबिक री-डिजाइन करने पर विचार कर रहा है। पैलेस ऑन व्हील्स ने राजस्थान पर्यटन निगम लिमिटेड को तकरीबन तीन करोड़ रुपये का मुनाफा दिया है। कोविड काल के बाद अक्टूबर-22 से पैलेस ऑन व्हील्स के लगातार फेरे शुरू हुए और जनवरी तक इसमें 500 यात्री सफर कर चुके हैं, जिनमें अधिकांश यात्री भारतीय थे। आगामी 18 फरवरी को पैलेस ऑन व्हील्स का जो फेरा शुरू होने जा रहा है, उसमें 78 यात्री सफर करेंगे, यात्रियों का यह आंकड़ा काफी सुकून देने वाला है, क्योंकि इस ट्रेन में एक बार में 82 यात्री सफर कर सकते हैं।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के एमडी वीपी सिंह के अनुसार कोविड काल के बाद विदेशी सैलानियों की संख्या में काफी कमी आई। ऐसे में पैलेस ऑन व्हील्स को लेकर देश के विभिन्न शहरों में फोकस किया गया, इसका परिणाम यह निकला की इस रॉयल ट्रेन में 40-50 फीसदी भारतीयों ने सफर किया। सिंह ने उम्मीद जताई है कि मार्च-अप्रैल में भी पैलेस ऑन व्हील्स इसी तरह फुल रहेगी।एमडी वीपी सिंह ने कहा कि आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के नेतृत्व ने आरटीडीसी और पैलेस व्हील्स ने जो रफ्तार पकड़ी है वो विकास की राह पर सरपट दौडे़गी।

हाल ही में स्पेन के मेड्रिड में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट- फितूर में राजस्थान से जो पर्यटन प्रतिनिधि मंडल स्पेन गया वहां चेयरमैन राठौड़ के साथ पैलेस ऑन व्हील्स को लेकर एक रोड शो किया गया था। जिसे वहां उपस्थित अंतरराष्ट्रीय टूर-एण्ड ट्रैवल आपरेटर्स ने काफी पसंद किया। स्पेन में भारतीय राजदूत दिनेश.के.पटनायक ने फितूर में कहा कि जो भी स्पेन का यात्री पैलेस ऑन व्हील्स में सफर करेगा, उसे भारतीय वीजा में काफी सहूलियत दी जाएंगी। सिंह के अनुसार फितूर के आयोजन से पहले स्पेन से करीब 50 यात्रियों की बुकिंग इस ट्रेन के लिए थी और सम्मेलन के बाद मार्च-अप्रैल की बुकिंग 175 के करीब हो चुकी हैं। सिंह ने आशा जताई कि पैलेस ऑन व्हील्स ही नहीं अब आरटीडीसी भी विकास ने नए कीर्तिमान रचेगा, क्योंकि इसकी कमान सही हाथों में है।

 

Related Articles

Back to top button