ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मनोरंजन

Bigg Boss 16: गोरी नागौरी ने दी बिग बॉस को धमकी

पॉपुलर रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 16’ के इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान की जगह करण जौहर शो होस्ट करते नजर आएंगे। करण जौहर इससे पहले बिग बॉस ओटीटी को होस्ट कर चुके हैं लेकिन तब उनके और सलमान खान के होस्ट करने के फर्क को लेकर काफी बातें हुई थीं। लेकिन इस बार उन्होंने इस फर्क को मिटाने की पूरी कोशिश की है।

सलमान खान का दबंग अंदाज में शो को होस्ट करना बिग बॉस की पहचान बन चुका है। वीकेंड का वार में वह हर हफ्ते खिलाड़ियों की हफ्ते भर की हरकतों का हिसाब करते हैं। कंटेस्टेंट्स में इस बात का डर भी रहता है कि कहीं उन्हें सलमान खान से डांट ना पड़ जाए। इस हफ्ते क्योंकि सलमान खान तबीयत बिगड़ने के चलते बिग बॉस होस्ट करने नहीं आ सके, ऐसे में करण जौहर ने इस बात की तसल्ली करी कि दर्शकों को सलमान की कमी ना खले।

उन्होंने सलमान खान वाले एग्रेसिव अंदाज में ही इस शो को होस्ट किया। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि किस तरह करण जौहर ने कंटेस्टेंट गोरी नागौरी को डांट लगाई। करण जौहर ने सभी से पूछा कि क्या गोरी के शब्द अर्चना को हर्ट करने के पर्पस से बोले गए थे। सभी घरवालों ने हां में जवाब दिया जिसके बाद करण ने कहा कि आपने बिग बॉस को भी धमकी दी। प्रोमो में दिखाया गया है कि गोरी ने कैमरे में देखकर कहा- बिग बॉस मैं चाहती हूं कि आप जवाब दें वरना किसी का हाथ पैर टूट सकता है।

करण जौहर ने गोरी नागौरी की क्लास लगाते हुए कहा- यह असम्मानजनक था, आपकी हद से परे था। गौरी आपको घर में रहना है या बाहर जाना है? प्रोमो वीडियो से इतना तो साफ हो गया है कि करण जौहर किसी भी सूरत में शो की इंटेन्सिटी लो नहीं होने देने देंगे। जहां तक सलमान खान के होस्ट नहीं करने की बात है तो आपको बता दें कि उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के चलते वह शो होस्ट करने नहीं आए हैं।

Related Articles

Back to top button