ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

युवक ने मरने से पहले भाई को किया फोन बोला – जहर खा रहा हूं

शहडोल। कोतवाली क्षेत्र के शिवम होटल रेलवे फाटक के पास स्थित शिवम होटल में बीती रात एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

इस युवक ने मरने से पहले अपने बड़े भाई को फोन कर बताया भी था कि वह जहर खाकर मर रहा है। सोमवार को काफी देर तक जब होटल का कमरा नहीं खुला तो यहां के स्टाफ ने खिड़की से झांककर देखा तो युवक मृत अवस्था में पड़ा नजर आया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे कोतवाली टीआइ योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मृतक का नाम अंशुल शुक्ला पुत्र प्रेम शंकर शुक्ला है। यह युवक तीस साल का था।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के स्कूलपारा बैकुंठपुर में रहता था और इंदौर जाने के लिए शहडोल आया था, लेकिन विचार बदल जाने के कारण रात को शिवम होटल में रूक गया।

इसके बाद रात में उसने अपने बड़े भाई को फोन करके बताया कि वह किसी लड़की से प्रेम करता है और उसी के चक्कर में जहर खाकर आत्महत्या कर रहा है।

टीआइ ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार किया गया है।पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया गया है।इनका कहना था कि मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button